June 24, 2026

अमेरिका ने इराकी बेस पर रॉकेटों से हमला किया

 

अमेरिकी बलों ने सोमवार रात बगदाद में अपने दूतावास के ऊपर एक सशस्त्र ड्रोन को मार गिराया

अमेरिका ने इराकी बेस पर ताबड़तोड़ सात रॉकेटों से हमला कर दिया है। यह जानकारी इराक सेना द्वारा दी गई है। हालांकि इस घटना में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को देश के पश्चिम में अमेरिकी सैनिकों के एक बेस हाउसिंग पर रॉकेट हमले के कुछ घंटे बाद अमेरिकी बलों ने सोमवार रात बगदाद में अपने दूतावास के ऊपर एक सशस्त्र ड्रोन को मार गिराया।

इराकी सैन्य बलों ने इसकी पुष्टि की है कि बगदाद में अमेरिकी डिफेंस सिस्टम ने दूतावास के ऊपर मंडरा रहे विस्फोटकों लैस ड्रोन को मार गिराया। इराक में इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक यहां अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर 47 हमले हो चुके हैं, जहां 2,500 अमेरिकी सैनिकों को जिहादी इस्लामिक स्टेट समूह से लड़ने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के हिस्से के रूप में तैनात किया गया है। अमेरिकी हितों पर जो हमले अब तक हुए हैं, उनमें से छह ड्रोन हमले शामिल रहे, जो गठबंधन सेना के लिए चुनौती बने हुए हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.