June 20, 2026

नई दिल्ली में सिक्स सिग्मा अवार्ड्स 2026, शिक्षा और सामाजिक कार्यों का सम्मान

Six Sigma Healthcare Excellence Awards 2026 के भव्य समारोह में स्वास्थ्य, सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को New Delhi में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर Dinesh Kumar Tripathi ने सजग इंडिया के संस्थापक शिक्षाविद Lalit Mohan Joshi को विशेष रूप से सम्मानित किया।

ललित मोहन जोशी को यह सम्मान उनके सामाजिक अभियान “नशे को ना, जिंदगी को हाँ” (युवा संवाद) और शिक्षा क्षेत्र की पहल सुपर-300 मिशन के लिए प्रदान किया गया। वे पिछले 15 वर्षों से उत्तराखंड में युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। उनकी संस्था सजग इंडिया के माध्यम से नशा मुक्ति, नैतिक शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता पर निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद Lalit Mohan Joshi ने कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और उन्हें एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में विशेष श्रेणी के अंतर्गत CIMS and UIHMT Group of Colleges को भी सम्मानित किया गया। संस्थान को यह सम्मान उसके सुपर-300 मिशन एजुकेशन स्कीम के लिए मिला, जिसके तहत कोरोना काल और अन्य आपदा परिस्थितियों से प्रभावित, अनाथ और आर्थिक रूप से कमजोर 300 मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष निःशुल्क उच्च, चिकित्सा और व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है।

संस्थान की ओर से Dr Sapna Joshi ने यह सम्मान ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार संस्थान के शिक्षा और सामाजिक सेवा के प्रयासों की महत्वपूर्ण पहचान है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

यह आयोजन न केवल उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने का मंच बना, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले प्रयासों को प्रोत्साहित करने का भी माध्यम साबित हुआ।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.