June 27, 2026

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में संचालित खेलों में कक्षा-6 के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी

देहरादून 8 जून 2023,

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून ने, वर्ष 2023-24 हेतु महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में संचालित खेलों में कक्षा-6 के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर राजेश ममगाई ने जानकारी दी है कि, चयनित सूची के अनुसार छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया 19 जून, 2023 से 21 जून, 2023 तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में की जायेगी।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में छात्रों को शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित किये विषयों एवं पाठ्यक्रमों की सिर्फ हिंदी माध्यम से कक्षा 6 से 12 में कला वर्ग की शिक्षा दी जाती है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.