September 11, 2026

पहाड़ की आवाज अब अंग्रेजी में, गणेश जोशी ने सराहा ‘ब्रेडेड इमोशंस’

Braided Emotions

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में लेखक मुकेश लाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान लेखक ने गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गढ़वाली गीतों और उनके भावपूर्ण बोलों का अंग्रेजी में अनुवादित अनूठा संग्रह ‘ब्रेडेड इमोशंस’ पुस्तक मंत्री गणेश जोशी को भेंट की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुस्तक के लिए लेखक मुकेश लाल को शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी के गीत उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं, पहाड़ की जीवनशैली और सामाजिक सरोकारों को आवाज देते हैं।

मंत्री ने कहा कि नेगी के गीतों का अंग्रेजी में अनुवाद होने से उत्तराखंड की लोकभाषा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया के पाठकों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे पहाड़ की लोक संस्कृति और साहित्य को वैश्विक स्तर पर समझने का अवसर भी मिलेगा।

गणेश जोशी ने कहा कि ‘ब्रेडेड इमोशंस’ जैसे प्रयास उत्तराखंड की लोक संस्कृति और साहित्य को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने लेखक मुकेश लाल के इस प्रयास की सराहना करते हुए पुस्तक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.