August 17, 2026

द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट की वायरल ऑडियो के बाद बीजेपी और कांग्रेस में मचा घमासान 

 

इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक को धमकाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में घिरे द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट प्रदेश कांग्रेस के हाथ से निकल गए हैं

 

विधायक से जवाबतलब के मामले में प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि यह उनके स्तर का मसला नहीं है इस पर पार्टी आलकमान ही निर्णय लेगा

 

प्रदेश की सियासत में विधायक के वायरल हुए वीडियो के बाद बवाल मचा है

 

उनके व्यवहार की हर तरफ आलोचना हो रही है

 

प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का भी पूरे प्रकरण में अब तक जो रुख सामने आया है, उससे यही लग रहा जैसे उसने मान लिया है, ‘दाग अच्छे हैं..

 

विधायक के आचरण पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा बेबस दिखाई दे रहे हैं

 

उन्होंने गेंद कांग्रेस आलाकमान के पाले में डाल पल्ला झाड़ लिया है

 

अनुशासन समिति के अध्यक्ष नव प्रभात का कहना है कि मामला उनके अधिकार क्षेत्र के बाहर का है

 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तो विधायक के मामले में चुप्पी साध ली है

 

इस बहाने वह नौकरशाही पर प्रहार करने से नहीं चूक रहे हैं

 

हरीश रावत ने पूरे मामले का ठीकरा नौकरशाही के सिर फोड़ दिया है

 

सियासत में गरमाए इस मामले में पार्टी प्रभारी देवेंद्र यादव ने संज्ञान लिया

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.