October 31, 2025

मुख्यमंत्री ने बाघिन को राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ा।

देहरादून 20 मई 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय पर्यावरण, वन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मोतीचूर रेंज में राजाजी नेशनल पार्क का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से लाई गई एक बाघिन को भी राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ा गया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राजाजी नेशनल पार्क का यह क्षेत्र पर्यटन हब बने और लोग यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने आएं, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाए रखने एवं पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक समीर सिन्हा उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.