October 5, 2026

हिरोशिमा में शांति और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण।

देहरादून 20 मई 2023,

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 20 मई 2023 को जापान के हिरोशिमा में शांति और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण समारोह, प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार और सांसद नकातानी जेन, हिरोशिमा शहर के मेयर शकासुमी मत्सुई, हिरोशिमा सिटी असेम्‍बली के अध्यक्ष ततसुनोरी मोतानी, हिरोशिमा के सांसद और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, भारतीय समुदाय के सदस्य और जापान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनुयायियों की गरिमामयी उपस्थित में हुआ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 से 21 मई तक जापान में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए जापान पहुंचे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा भारत और जापान के बीच दोस्ती और सद्भावना के प्रतीक के रूप में हिरोशिमा शहर को भेंट की गई है।

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित राम वनजी सुतार ने 42 इंच लंबी कांस्य प्रतिमा को तैयार किया है। मोतोयासु नदी से सटा यह स्थल प्रतिष्ठित ए-बम डोम के करीब है, जिसे देखने के लिए रोजाना हजारों स्थानीय और विदेशी पर्यटक समान रूप से आते हैं।

इस स्थान को शांति और अहिंसा के लिए एकजुटता के प्रतीक के रूप में चुना गया है। महात्मा गांधी ने अपना जीवन शांति और अहिंसा के लिए समर्पित कर दिया। यह स्थान वास्तव में गांधीजी के सिद्धांतों और जीवन के साथ प्रतिध्वनित होता है, जो दुनिया और नेताओं को प्रेरित करता है।

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.