May 31, 2026

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला:लोगों ने पत्थर, और अंडे भी फेंके,

West Bengal, 30 May 2026,

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ राजनीतिक लक्ष्य के तहत स्थानीय लोग भारी विरोध करते हुए हिंसा पर उतर आए। यहां उन पर स्थानीय लोगों ने तब हमला किया, जब वे चुनावी हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने सोनारपुर गए थे। इस दौरान, लोगों ने टीएमसी सांसद पर लोगों ने पत्थर, और अंडे भी फेंके। इस दौरान नाराज लोगों ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नारे भी लगाए।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अभिषेक बनर्जी पहली बार इस तरह से किसी चुनावी हिंसा के शिकार हुए हैं। इस दौरान वे कर्मकार के परिवार से मिलने जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही अभिषेक बनर्जी अपनी गाड़ी से बाहर निकले, लोगों ने उनपर हमला कर दिया। उन पर हमले के कई वीडियो भी सामने आए हैं। हमारा चैनल इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इनमें अभिषेक बनर्जी को पुलिस हेलमेट पहने और फटी हुई कमीज में सुरक्षाकर्मियों द्वारा ले जाते हुए देखा जा रहा है। हमले के बाद फटी हुई कमीज में वे संजू कर्मकार के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की।

अभिषेक बनर्जी ने पत्रकारों से बात करते हुए इसके पीछे सीधे भाजपा को उत्तरदायी ठहराया। उन्होंने कहा,’देखिए इन्होंने मेरे साथ क्या किया है। यह सब पहले से तय था। यह उनके लोकतंत्र का उदाहरण है। एक महीना भी नहीं हुआ है, और पुलिस कहीं दिखाई नहीं दे रही है। वे मुझे मारना चाहते हैं। जब तक स्थानीय पुलिस अपनी टीम नहीं भेजती और पीड़ितों के परिवारों को सुरक्षा प्रदान नहीं करती, मैं यह जगह नहीं छोड़ूंगा। अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा कि वे मुझे मारना चाहते थे। मुझ पर हमले की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। बनर्जी ने खुद पर हमले को लेकर कोर्ट जाने की बात कही।

वहीं राष्ट्रीय स्तर पर ‘इंडिया’ गठबंधन के साथियों ने अभिषेक बनर्जी के लिए मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और यूपी के पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस घटना की तीखी निंदा की है। अखिलेश यादव कहा कि एक युवा और उभरते हुए सांसद पर इस तरह का हिंसक हमला यह दर्शाता है कि सत्ता पक्ष विपक्ष की आवाज को पूरी तरह से कुचल देना चाहता है। खड़गे ने भी इसे एक राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई राज्य सरकार को विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, न कि उन्हें भीड़ के हवाले करना चाहिए।

 

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला:लोगों ने पत्थर, और अंडे भी फेंके,

TMC MP Abhishek Banerjee attacked in West Bengal’s Sonarpur; people pelted stones and eggs.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.