June 24, 2026

Tragic death of three pilgrims and eight injured due to debris falling on Kedarnath hiking route.  

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर आज सुबह अचानक भू-स्खलन होने से दर्दनाक हादसा हो गया। मलबा आने के कारण कई यात्री मलबे में दब गए हैं। मलबे में दबकर तीन यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों के शवों को मलबे से निकाल लिया गया है। इस हादसे में करीब आठ यात्री भी घायल हुए हैं।

हादसे के मृतकों की पहचान किशोर अरुण पराटे, महाराष्‍ट्र, उम्र 21 साल, अनुराग बिष्‍ट, तिलवाड़ा और सुनील महादेव, महाराष्‍ट्र, उम्र 24 साल के रूप में हुई है। घायलों में चेला भाई चौधरी, गुजरात, उम्र 23 साल, जगदीश पुरोहित, गुजरात, उम्र 45 साल , अभिषेक चौहान, महाराष्‍ट्र, उम्र 18 साल , धनेश्‍वर दांडे, महाराष्‍ट, उम्र 27 साल और हरदाना भाई पटेल, गुजरात, शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए, अधिकारियों को हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, इस सम्बन्ध में वह निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Tragic death of three pilgrims and eight injured due to debris falling on Kedarnath hiking route.

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.