June 28, 2026

Union Home Minister Amit Shah described it as a proud moment for Smritivan of Kutch to get a place in the prestigious World Selection for the Prix Versailles Museum-2024.

दिल्ली , केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कच्छ के स्मृतिवन को प्रतिष्ठित वर्ल्ड सलेक्शन फार द प्रिक्स वर्सेल्स म्यूजियम -2024 में स्थान मिलने को गौरवशाली क्षण बताया है। 2001 में आए भीषण भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में “स्मृतिवन संग्रहालय” का गुजरात के कच्छ में निमार्ण किया गया ूगया है।धं सोशल मीडिया पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कच्छ के स्मृतिवन को प्रतिष्ठित वर्ल्ड सलेक्शन फार द प्रिक्स वर्सेल्स म्यूजियम -2024 में स्थान मिलना एक गौरवशाली क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विज़न के निर्देश अनुरुप स्मृतिवन एक ऐसा संग्रहालय है जहां 2001 के भीषण भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृतियों को संजोया गया है। श्री शाह ने कहा कि प्रतिष्ठित वर्ल्ड सलेक्शन फार द प्रिक्स वर्सेल्स म्यूजियम -2024 में इसे शामिल किया जाने से उन लोगों की स्मृति की सुगंध पूरी दुनिया में फैलेगी।

Union Home Minister Amit Shah described it as a proud moment for Smritivan of Kutch to get a place in the prestigious World Selection for the Prix Versailles Museum-2024.

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.