February 19, 2026

उत्तराखंड शिक्षक भर्ती: 64 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र जांच में मिले सही, जल्द मिल सकते हैं नियुक्ति पत्र

प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में 64 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र जांच में सही मिले हैं। अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा पदमेंद्र सकलानी के मुताबिक गढ़वाल मंडल के इन अभ्यर्थियों को 20-21 फरवरी को श्रीनगर में नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है। वहीं, कुमाऊं मंडल के अभ्यर्थियों के लिए अलग से तिथि तय की जाएगी।

प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों की 1670 पदों पर चल रही भर्ती में विभाग ने कुछ अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र संदेह के आधार पर रोक लिए थे। विभाग का कहना है कि कुछ अभ्यर्थी यूपी एवं अन्य राज्यों से डीएलएड किए हुए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य प्रमाण पत्र न होने पर इनकी नियुक्ति रोकी गई थी। हालांकि अधिकतर अभ्यर्थियों को देहरादून में हुए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। जिन अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र रोके गए हैं उनकी जांच की जा रही है। जिनके प्रमाण पत्र जांच में सही मिले हैं, उन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

वजह से रोके गए थे नियुक्ति पत्र
शिक्षक भर्ती के पांच सौ से अधिक अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र विभाग की ओर से यह कहते हुए रोक दिए गए थे, कि इनकी जांच की जा रही है। विभाग को संदेह है कि कुछ के प्रमाण पत्र सही नहीं हैं तो कुछ ने गलत तथ्यों के आधार पर प्रमाण पत्र प्राप्त किए हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.