Recent Posts

September 21, 2026

खजान दास से हरीश रावत की भेंट, कांग्रेस ने विवादों को ठुकराया

Congress

बीते दिन हरीश रावत की शीर्ष से नाराजगी और मौन धारण ने उत्तराखंड कांग्रेस में उथल पुथल मचा दिया जिस वजह से कांग्रेस के अंदर अंदरूनी गुटबाजी जगजाहिर हो गई और उत्तराखंड कांग्रेस में नेताओं के बीच आपसी टशन बढ़ गई वहीं इस गुटबाजी में यह स्पष्ट देखा जा रहा है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं और कांग्रेस विधायकों के बीच टशन कितनी जोरदार है।

इस बीच भाजपा के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने हरीश रावत से उनके आवास पर मुलाकात की जो एक चर्चा का विषय बन गया कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि यह मुलाकात महज एक शिष्टाचार भेंट थी कहीं से भी किसी प्रकार से हरीश रावत के कांग्रेस छोड़ने की बाते सिर्फ अफवाह मात्र है आगे उन्होंने कहा कि पहले मुख्यमंत्री भी हरीश रावत से मुलाकात करते रहे हैं जब उन्होंने हरीश रावत के मन को नहीं बदल पाया तो अन्य लोग क्या बदल पाएंगे ?

प्रतिमा सिंह प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.