Recent Posts

September 21, 2026

उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के कृषि मंत्रियों ने कृषि सहयोग और नवाचार पर चर्चा की

कृषि मंत्री गणेश जोशी का अरुणाचल प्रदेश आगमन पर ईटानगर एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत अरुणाचल प्रदेश के कृषि मंत्री गेब्रियल डी. वांगसू ने शिष्टाचार भेंट कर कृषि मंत्री गणेश जोशी का राज्य में आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान दोनों कृषि मंत्रियों के बीच उत्तराखंड एवं अरुणाचल प्रदेश में कृषि और बागवानी के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों, योजनाओं तथा विकास की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

उन्होंने दोनों राज्यों के बीच कृषि तकनीक, आधुनिक खेती के तरीकों एवं किसानों की आय बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर भी जोर दिया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्यों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान किसानों के हित में महत्वपूर्ण साबित होगा और इससे कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। वहीं अरुणाचल प्रदेश के कृषि मंत्री गेब्रियल डी वांगसू ने उत्तराखंड के कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.