June 23, 2026

उत्तरकाशी : भगीरथी टॉप में एवलांच की चपेट में आया दल, 1 की मौत

उत्तरकाशी: हिमालयन ड्रेम ट्रेक की ओर से ट्रैकिंग पर गए 27 सदस्यों का भगीरथी टॉप में एवलांच की चपेट में आ गया। एवलांच आने के कारण टीम का एक सदस्य की मौत हो गई । गंगोत्री नेशनलपार्क द्वारा 22 जून से 13 जुलाई तक ट्रैक पर जाने की अनुमति मिली थी ।

वहीं लगातार बर्फबारी और बारिश के चलते यह ट्रैक ट्रैकिंग पर गया था भगीरथी टॉप पर एवलांच आने से एक हेल्पर संजय राणा निवासी कामर तहसील भटवाड़ी उत्तरकाशी की मौत हो गई । शव को भोजवासा लाया गया ।

जिला प्रशासन और गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन पर सवालियानिशान खड़े हो रहे हैं । मौसम का अलर्ट आने के बाबजूद पार्क प्रशासन ट्रैक पर जाने अनुमति दे रहा हैं । प्रशासन पर बड़े सवाल खड़ेहो रहे हैं ।

09 भारतीय पर्वतारोही के साथ उक्त एजेन्सी के 3 HAP 01 कुक, 2 हेल्पर व 12 पोटर्स सहित कुल 27 पर्वतारोहीयों को उक्त पीक पर जाने की अनुमति दी गई थी ।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.