June 24, 2026

Victor Ambrose and Gary Ruvkun received Nobel Prize in the field of Medicine-2024.

Exif_JPEG_420

दिल्ली, वैज्ञानिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरीरुवकुन  को चिकित्सा के क्षेत्र में 2024 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। दोनों वैज्ञानिकों ने माइक्रोआरएनए की खोज की थी । उन्होंने खोज में बताया कि यह शरीर में जीन रेगुलेशन को पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल स्तर पर कैसे नियंत्रित करता है।

चिकित्सा से जुड़े वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रूवकुन की यह खोज आगे चलकर जीन रेगुलेशन और बीमारियों के इलाज में एक नया रास्ता खोलेगी। इससे चिकित्सा विज्ञान में नई दवाओं के विकास और इलाज की बेहतर तकनीकों का आविष्कार हो सकेगा।

माइक्रोआरएनए छोटे, गैर-कोडिंग आरएनए अणु होते हैं, जो जीन के स्तर पर संदेशवाहक आरएनए को बाधित करके जीन की अभिव्यक्ति को नियंत्रित करते हैं। इस खोज से वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिली कि शरीर में बीमारियों का विकास कैसे होता है और उन्हें कैसे रोका जा सकता है।

Victor Ambrose and Gary Ruvkun received Nobel Prize in the field of Medicine-2024.

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.