July 9, 2026

महिला सांसदों की ऐतिहासिक “नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात।

दिल्ली: महिला सांसदों ने कल ऐतिहासिक “नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला सांसदों से मुलाकात के दौरान कहा कि, हमें ओजस्वी महिला सांसदों से मिलने का सम्मान मिला, जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने से बेहद खुश हैं। यह देखकर ख़ुशी होती है कि परिवर्तन के पथ-प्रदर्शक उसी कानून का उत्सव मनाने के लिए एक साथ आए हैं, जिसका उन्होंने समर्थन किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, भारत एक उज्ज्वल, अधिक समावेशी भविष्य के शिखर पर है और हमारी नारी शक्ति इस परिवर्तन के मूल में है।

बता दें कि, पिछले दिनों लोकसभा में लगभग आठ घंटे की बहस के बाद महिला आरक्षण विधेयक पर संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023 को 454 वोटों से पारित कर दिया गया था। लोकसभा में पारित होने के बाद महिला आरक्षण विधेयक को राज्यसभा को प्रेषित किया गया था। अब संसद के विशेष सत्र के चलते राज्यसभा में भी महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पास हो गया। पारित विधेयक को राष्ट्रपति के पास स्वीकृति के किए भेजा जाएगा।

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.