June 25, 2026

उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी फिर सरकार बनाएगी: विजय बहुगुणा।

Exif_JPEG_420

देहरादून 27 अक्टूबर 2021,

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के विधायकों द्वारा दलबदल करने तथा कुछ भाजपा विधायकों द्वारा कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होने की चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा मंगलवार को अचानक देहरादून पहुंचे। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जाकर उन्होंने भाजपा नेताओं से मुलाकात करी। उन्होंने विधायक उमेश शर्मा, विधायक कुंवर प्रणव सिंह, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल आदि अनेक नेताओं से वार्ता कर राजनीतिक स्थिति का आंकलन किया।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने अपने आवास में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि हर नेता के अलग-अलग महत्वकांक्षायें और लक्ष्य होता है। लक्ष्य के अनुरूप राजनीति निर्धारित करते हैं।

केबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत तथा कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बीच में कटु आरोपों के बाद अब मधुर संवादों के सम्बन्ध के बारे में प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, हरीश रावत से हमारा कोई व्यक्तिगत मनमुटाव वह विरोध नहीं है नहीं है, हम उनका सम्मान करते हैं परंतु हम उनकी कार्यशैली के विरोधी हैं। वे गुट विशेष के नेता हैं, पार्टी में सब को लेकर नहीं चलते हैं। हरीश रावत की गुट विशेष की राजनीति के कारण हमने कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी।

हरीश रावत पर कटाक्ष करते हुए विजय बहुगुणा ने कहा कि हरीश रावत पंजाब के कांग्रेस प्रभारी थे उनकी विशेष कार्य शैली के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह जैसे नेता कांग्रेस छोड़कर चले गए हैं यह उनकी विशेष कार्य शैली के दुष्परिणाम हैं।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अनुभवी नेता हैं अगर उन्होंने हरीश रावत से मधुर शब्दों में संवाद किया है इसका मतलब यह नहीं कि वह पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। राजनीति में हर नेता के अलग-अलग लक्ष्य और समस्याएं हैं। हमारे लिए सबसे बड़ा लक्ष्य राज्य का विकास है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड राज्य के विकास में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी फिर सरकार बनाएगी।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.