August 17, 2026

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने “हेमवती नंदन बहुगुणा भारतीय जनचेतना के संवाहक” पुस्तक का विमोचन किया।

देहरादून 05 मई 2022,

दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने “हेमवती नंदन बहुगुणा भारतीय जनचेतना के संवाहक” पुस्तक का सरदार वल्लभभाई पटेल कॉन्फ्रेंस हॉल उप राष्ट्रपति भवन दिल्ली में विमोचन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति द्वारा किया गया था।

आयोजित कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी की पुत्री रीता बहुगुणा जोशी ने स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, स्व. बहुगुणा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रखर नेता, कुशल प्रशासक,  सच्चे जन सेवक और जन नायक थे। उन्होंने जीवन पर्यंत सिद्धांतों से समझौता नहीं किया इसके लिए चाहे उन्हें सत्ता ही क्यों न छोड़नी पड़ी हो। हेमवती नंदन बहुगुणा भारतीय जन चेतना के संवाहक नामक पुस्तक को विवादित बताने के सवाल पर रीता बहुगुणा जोशी ने कहा की राजनेता के प्रशंसक भी होते हैं और आलोचक भी होते हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि“हिमालय पुत्र स्व. बहुगुणा जी के इरादे हिमालय जैसे अटूट थे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है।उन्होंने पहाड़ों के विकास हेतु हर सम्भव प्रयास किए हैं।

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, केंद्रीय मंत्री एम एन पाण्डे उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रीतू खण्डूरी सांसद नरेश बंसल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल , पूर्व राज्य मंत्री विवेकानंद खंडूरी एवं अन्य लोग मौजूद थे।

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.