June 30, 2026

कांग्रेस ने 11 और प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

देहरादून 24 जनवरी 2022,

दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 11 और प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दिल्ली में सीईसी की बैठक में प्रत्याशियों के चयन का अहंम फैसला लिया गया है।

पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत रामनगर, सूर्यकांत धस्माना देहरादून कैंट , लैंसडौन से अनुकृति गुसाईं, डोईवाला से मोहित उनियाल, जयेंद्र रमोला ऋषिकेश , बरखा रानी ज्वालापुर ,वीरेंद्र जाटी झबरेड़ा , सुभाष कुमार खानपुर , अंतरिक्ष सैनी,लक्सर , महेंद्र पाल कालाढूंगी , संध्या डालाकोटी लालकुआं से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। सल्ट, टिहरी, नरेंद्रनगर, चौबट्टाखाल, हरिद्वार ग्रामीण और रुड़की विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों का फैसला नहीं लिया गया है। कांग्रेस हाईकमान के सूत्रों के मुताबिक शेष प्रत्याशियों की सूची जल्दी ही जारी हो सकती है। सल्ट से रणजीत रावत , नरेन्द्र नगर से ओमगोपाल को प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.