June 24, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को प्रातः 6.25 पर अमृत बेला में खुलेंगे।

देहरादून 02 मार्च 2022,

उत्तराखंड: महाशिवरात्रि के दिन शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ द्वारा 6 मई 2022 को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय कर दी गई है। शास्त्रों के अनुसार श्री केदारनाथ धाम 12वें ज्योर्तिलिंग में शामिल हैं।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाते हैं। श्री केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को प्रातः 6.25 पर अमृत बेला में खुलेंगे। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से बाबा केदार की डोली 2 मई को केदार धाम के लिए प्रस्थान करेगी। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पौराणिक परंपराओं के अनुसार शिवरात्रि के पर्व पर केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि वैदिक पूजा अर्चना के साथ तय की गई है।

तीर्थ पुरोहित ,हक हकूकधारी, वेदपाठी, मंदिर समिति के पदाधिकारी, की उपस्थिति में पंचांग गणना के अनुसार तिथि की घोषणा की गई है। 2 मई को बाबा केदारनाथ की डोली केदार धाम के लिए रवाना होगी। 2 मई को डोली गुप्तकाशी, 3 मई को फाटा, 4 मई को गौरीकुंड वह रात्रि विश्राम के बाद 5 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 6 मई को सुबह 6 बजकर 25 पर कपाट आम भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ के धर्माधिकारी ओमकारेश्वर शुक्ला, पुजारी व वेदपाठीगणों द्वारा पंचांग गणना के बाद कपाट खुलने की तिथि व मुहूर्त निश्चित किया गया।इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य आशुतोष डिमरी, श्रीनिवास पोस्ती, भास्कर डिमरी, मंदिर समिति के अधिकारी गण गिरीश चंद्र देवली राजकुमार नौटियाल, आरसी तिवारी, राकेश सेमवाल, डा हरीश गौड़, केदारनाथ के विधायक मनोज रावत आदि मौजूद थे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.