June 25, 2026

छत्‍तीसगढ़ राज्‍य में नक्‍सलियों ने अगवा किए पांचों ग्रामीणों को किया रिहा ।

देहरादून 08 नवंबर 2021,

छत्‍तीसगढ़ राज्‍य में नक्‍सलियों ने अगवा किए पांचों ग्रामीणों को रिहा कर दिया है। सभी ग्रामीण, कोंटा ब्‍लॉक के क्‍वेल गांव के थे इनका शुक्रवार को नक्‍सलियों ने चार और शनिवार को एक ग्रामीण को अपहृत किया था। सर्वा आदिवासी समिति ने नक्‍सलियों से इन ग्रामीणों को सुरक्षित छोड़ने की अपील की थी। नक्‍सलियों ने इससे पहले एक पत्र भी जारी किया था जिसमें ग्रामीणों को चुनौती भरे लहजे में जिला बीजापुर में पुलिस भर्ती अभियान का बहिष्‍कार करने का आदेश दिया गया था।

सुरक्षाबलों ने नक्‍सलियों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है. इसी माह नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने छह इनामी नक्सलियों समेत आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया था।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.