June 24, 2026

जम्मू कश्मीर में दर्दनाक बस दुर्घटना:लगभग 6 जवान शहीद, और 32 घायल।

देहरादून 16 अगस्त 2022,

दिल्ली: जम्मू कश्मीर में मंगलवार को एक दर्दनाक बस दुर्घटना हो गई। यह बस अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में लगे आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसे में लगभग 6 जवान शहीद, और 32 घायल हो गए हैं। यह सभी अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर थे। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इस दुर्घटना में आईटीबीपी के जवानों के अलावा कई और लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। घटना के अनुसार आईटीबीपी जवानों को ले जा रही एक बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी। तभी बस के ब्रेक फेल होने के चलते वह खाई में जा गिरी । ख़बरों के मुताबिक इस बस में 39 जवान सवार थे। इनमें से 37 जवान आईटीबीपी के थे, जबकि 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के भी थे।

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.