June 26, 2026

देहरादून में 13 अगस्त, 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा।

देहरादून 12 जुलाई 2022,

उत्तराखंड: प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून ने बताया है कि जनपद देहरादून की समस्त न्यायालयों विकासनगर,ऋषिकेश,डोईवाला में लंबित मुकदमों का सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण किये जाने हेतु दिनांक 13 अगस्त, 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जिसमे मोटर वाहन अधिनियम के शमनीय मुकदमें को भी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। जिससे पक्षकारों को कम खर्चे एवं कम समय में उनके वादों का निस्तारण किया जा सके। लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है एवं इसकी कोई अपील नहीं होती है।

उन्होंने अवगत कराया कि, देहरादून जनपद में विभिन्न स्थानों पर प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे तक शिविरों का आयोजन किया गया है। देहरादून में 13, 20,27 जुलाई व 06 अगस्त 2022 को सभागार, जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, देहरादून, सी0ओ0 ट्रेफिक कार्यालय, देहरादून, सी0ओ0 सिटी कार्यालय, देहरादून, सी0ओ0 सदर कार्यालय , देहरादून, सी0ओ0 डालनवाला कार्यालय , देहरादून, सी0ओ0 नेहरू काॅलोनी कार्यालय , देहरादून, सी0ओ0 मसूरी कार्यालय , देहरादून, आर0टी0ओ0 कार्यालय, देहरादून,समस्त ए0आर0टी0ओ0 कार्यालय, जनपद देहरादून।

ऋषिकेश में 12, 19, 26 जुलाई व 6 अगस्त 2022 को न्यायालय परिसर, ऋषिकेश, सी0ओ0 कार्यालय, ऋषिकेश। विकासनगर में 14, 18, 21 जुलाई व 6 अगस्त 2022 को न्यायालय परिसर, विकासनगर, सी0ओ0 कार्यालय, विकासनगर। डोईवाला में 13, 20, 27 जुलाई व 6 अगस्त 2022 को न्यायालय परिसर, डोईवाला, सी0ओ0 कार्यालय, डोईवाला में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि, जो पक्षकार अपने वादों को उक्त दिवसों में शिविर के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते है, वह उपरोक्त स्थानों में, स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थनापत्र देकर अपने वाद राष्ट्रीय लोक अदालत के लिये नियत करवा सकते हैं।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.