June 25, 2026

द्वारका ओखा के तटीय समुद्री क्षेत्र में भारतीय मछुआरों की नाव पर पाकिस्तानी नौसेना द्वारा फायरिंग गोलीबारी की घटना में पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ।

देहरादून 08 नवंबर 2021,

गुजरात : द्वारका ओखा के तटीय समुद्री क्षेत्र में भारतीय मछुआरों की नाव पर पाकिस्तानी नौसेना द्वारा रविवार को फायरिंग करने की घटना में शनिवार को गोलीबारी में एक मछुआरे की हत्या के मामले में पुलिस ने पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुजरात के तटीय इलाके में मछली पकड़ने वाली एक भारतीय नाव पर पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने गोलीबारी की थी। गोलीबारी में एक मछुआरे की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया था। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 हत्या, 307 हत्या का प्रयास और 114 दुष्प्रेरक के तहत पोरबंदर जिले के नवी बंदर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी के अनुसार दस पाकिस्तानी नौसैनिकों पर शनिवार को भारतीय मछुआरों नाव ‘जलपरी’ में गोलीबारी कर आग लगाने का आरोप है, जिससे पालघर जिले के एक मछुआरे श्रीधर रमेश चमरे की मौत हो गई। महाराष्ट्र। एक अन्य मछुआरा, जिसका नाम दिलीप सोलंकी है, गोलीबारी में घायल हो गया। उसका गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के ओखा तटीय शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मछली पकड़ने वाली नाव पर चालक दल के सात सदस्य थे।

दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा अकारण गोलीबारी को गंभीरता से लिया है और इस मुद्दे को पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक रूप से उठाएगा।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.