June 25, 2026

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नई पार्टी का गठन करेगें।

देहरादून 27 अक्टूबर 2021,

पंजाब: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह एक नई पार्टी बनाने जा रहे हैं लेकिन उसका नाम अभी तक तय नहीं हो पाया है। हमारे वकील चुनाव आयोग के साथ इस पर काम कर रहे हैं। जैसे ही नाम तय हो जाएगा हम आपको बता देंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब के हितको लेकर किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पंजाब को बहुत कुछ सहना पड़ा है। मैंने एक सैनिक की तरह काम किया है और हमेशा योद्धा की तरह लड़ाई लड़ी है।

पंजाब की सुरक्षा मेरे लिए काफी अहम है। पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर हुए खर्च का पूरा हिसाब किताब दूंगा । उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस फर्स्ट क्लास फोर्स है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया कि, कांग्रेस का कोई भी विधायक अमरिंदर सिंह की पार्टी का हिस्सा नहीं बनेगा।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.