August 8, 2026

पीलीभीत सांसद वरूण गांधी ने पीलीभीत प्रशासन को दी चेतावनी।

देहरादून  अक्टूबर 2021,

बरेली: पीलीभीत सांसद वरूण गांधी ने पीलीभीत प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर किसानों के अधिकार छीनकर उनका शोषण किया जाता है, तो अब वह सरकार के आगे गिड़गिड़ायेंगें  नही बल्कि किसानों के लिए कोर्ट जायेंगे।   किसानों के लिए कोर्ट जाकर भ्रष्टाचार व किसानों के शोषण में शामिल अधिकारियों पर मुकदमा कराऊंगा।

सांसद वरूण गांधी नए बहेङी मंडी समिति मे किसानो के धान तुलाई की स्थिति का निरीक्षण  करने को पहुंचें।  किसानों के मुद्दे पर अपनी ही पार्टी लाइन से अलग दिखें।। उन्होंने अफसरों से कहा कि शर्म नही आती किसान बाढ से पहले ही परेशान है और तुम उनको और परेशान कर  शोषण कर रहे हो। उन्होने अपने प्रतिनिधि को 24 घंटे मंडी पर मौजूद रहकर धान तुलाई की स्थिति से उन्हे लगातार अवगत कराते रहने के निर्देश दिये।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.