June 24, 2026

पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।

देहरादून 02 सितंबर 2022,

उत्तराखंड: 2 सितम्बर 1994 को मसूरी गोली काण्ड के शहीद आन्दोलन कारियों की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी व शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान के कारण ही हमें उत्तराखण्ड राज्य मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म के माध्यम से राज्य आन्दोलनकारियों का चित्रण हो इसकी व्यवस्था की जायेगी। जिससे राज्य के युवाओं को राज्य आन्दोलनकारियों की वीरगाथाओं को दिखाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में हमारी माताओं और बहनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाओं के लिए 30% क्षैतिज आरक्षण के लिए पुरजोर पैरवी की जायेगी। इसके लिए सरकार कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। राज्य आन्दोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण का परीक्षण कर उचित समाधान निकाला जायेगा।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, काशी सिंह ऐरी, मसूरी नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष अनुज गुप्ता समेत राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।

Exif_JPEG_420

देहरादून कचहरी स्थित शहीद स्थल पर उत्तराखंड आंदोलनकारियों के संगठनों ने श्रद्धांजलि देकर पृथक उत्तराखंड राज्य प्राप्ति के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन किया। मसूरी गोलीकांड के शहीदों की पुण्यतिथि पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करण मेहरा सहित अनेक कांग्रेस जनों और सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.