August 8, 2026

फिल्मी हस्ती अमृता और करीना के फ्लैट को सील।

देहरादून 15 दिसंबर 2021,

मुंबई: करण जौहर द्वारा ‘कभी खुशी कभी गम’ के 20 साल पूरे होने की खुशी में दी गई पार्टी में शामिल होना बॉलीवड के सितारों को महंगा पड़ गया कई सैलीब्रेटी कोरोना संक्रमित हो गए। पार्टी के बाद से कई सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव हो गए। जहां एक ओर ओमिक्रोन का खतरा गहरा रहा है वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड में कई सितारों का एक साथ कोरोना संक्रमित होने से पूरे बॉलीवुड में हंगामा मच गया है।

करण जौहर की पार्टी में करीना कपूर, आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा, सीमा खान, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर और अर्जुन कपूर समेत कई बड़ी फिल्मी हस्तियां शामिल हुई थीं। ऐसे माहौल में कई लोग करण जौहर के पार्टी करने के फैसले को लापरवाही करार दे रहे हैं।

करण जौहर की पार्टी में शामिल होने से पहले करीना कपूर रिया कपूर के घर में हुई क्रिसमस पार्टी में भी गईं थीं। इस पार्टी में मसाबा गुप्ता, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर समेत बॉलिवुड की बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

अमृता और करीना के फ्लैट को सील कर दिया गया है लेकिन अब भी कई सितारों पर कोविड का खतरा लगातार मंडरा रहा है। बता दें कि अमृता और करीना के कॉन्टैक्ट में आए 30 लोगों का आरटीपीसीआर कराया गया है जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.