February 5, 2026

बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री धामी से भेंट की।

देहरादून 21 नवंबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैम्प कार्यालय में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों ने भेंट कर बार काउंसिल के लिए कार्यालय एवं प्रदेश के वकीलों के लिए वेलफेयर स्कीम से संबंधित मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों की मांगों पर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

भेंट के दौरान पदाधिकारियों द्वारा हाईकोर्ट के हल्द्वानी शिफ्टिंग पर भी कैबिनेट की सहमति की सराहना की गई। इस अवसर पर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष मनमोहन लांबा, सदस्य योगेन्द्र तोमर, चंद्रशेखर तिवारी, सुरेन्द्र पुंडीर समेत कई लोग मौजूद रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा स्थित सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में जो भी निर्माण कार्य गतिमान है उनमें तेजी लायी जाए।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पीएमजीएसवाई एवं एनएच के अधिकारियों को सड़क निर्माण चौड़ीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्वारब-खैराना के बीच एनएच की सड़क को जल्द ठीक करने के लिए संबंधित ठेकेदार से भी फोन पर वार्ता कर मरम्मत का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि रूरल बिजनेस इक्यूबेटर से प्रेरणा लेकर यहां पर एक साल के अन्दर 03 गुना तरक्की हुई है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में जो कार्य लम्बित था वह भारत सरकार के सहयोग से शुरू हो चुका है।

इस दौरान जनपद प्रभारी मंत्री धनसिंह रावत , कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य , सांसद अजय टम्टा ,विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, विधायक कपकोट सुरेश गड़िया सहित जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.