June 24, 2026

बिजली कर्मचारी संघ ने यूजेवीएन लिमिटेड में लिपिकीय संवर्ग को कॉर्पोरेट कैडर में पद पदोन्नत / परिवर्तन किए जाने को असंवैधानिक बताया ।

देहरादून 02 नवंबर 2021,

उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, मुख्य सचिव, संयुक्त सचिव ऊर्जा अनुभाग को पत्र प्रेषित कर यूजेवीएन लिमिटेड में लिपिकीय संवर्ग को कॉर्पोरेट कैडर में पद पदोन्नत / परिवर्तन किए जाने को असंवैधानिक बताया ।

पत्र में अवगत कराया गया कि 26 नवंबर को कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्मिकों के पद परिवर्तन कर दिए गए। इस पर संगठन लगातार निगम प्रबंधन को अवगत कराता आया है कि लिपिकीय संवर्ग में कॉरपोरेट कैडर में पद परिवर्तन/पदोन्नति करना नियमों के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि नियमों के विपरीत जाकर यूजेवीएनएल संगठन को आंदोलन की राह में धकेलने का प्रयास कर रहा है। साथ ही उन्हें न्यायालय की शरण में जाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। संगठन के महामंत्री प्रदीप कंसल ने कहा कि संगठन की मांग है की यूजीवीएन लिमिटेड में लिपिकीय संवर्ग में वरिष्ठता का निर्धारण कर कॉमन कैडर किया जाए। साथ ही कारपोरेट कैडर को समाप्त किया जाए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.