June 24, 2026

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

देहरादून 16 अगस्त 2022,

दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “सदैव अटल” स्मारक पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि “आज आदरणीय अटल जी की पुण्य तिथि पर सदैव अटल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हम अटल जी के द्वारा भारत की सेवा में किए गए प्रयासों से प्रेरित रहे हैं। उन्होंने भारत में बदलाव लाने और हमारे देश को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में अनुकरणीय प्रयास किए।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ स्मारक जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

 

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.