October 5, 2026

भारत सरकार ने लिए स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना को वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए जारी रखने की मंजूरी दी ।

देहरादून 07 मार्च 2022,

दिल्ली: भारत सरकार ने स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना को वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए जारी रखने की मंजूरी दी है, योजना के लिए कुल वित्तीय परिव्यय 3,274.87 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना को जारी रखने के लिए गृह मंत्रालय ने भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना और इसके घटकों को 31.03.2021 से आगे जारी रखने की मंजूरी दे दी है, जिसके लिए कुल वित्तीय परिव्यय 3,274.87 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अनुशंसा पर गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना को जारी रखने का भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा था। यह निर्णय आजादी का अमृत महोत्सव के वर्ष के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करने और उनसे प्रेरणा लेने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

स्वतंत्रता सैनिक सम्मान पेंशन योजना के तहत देश भर में 23,566 लाभार्थी शामिल हैं। पेंशन की धनराशि को समय-समय पर संशोधित किया गया है और 15.08.2016 से महंगाई राहत भी दी जा रही है।

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.