June 25, 2026

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की।

देहरादून 26 जनवरी2022,

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ से शैला रानी रावत , झबरेड़ा से राजपाल सिंह, पिरान कलियर से मुनीष सैनी, कोटद्वार से ऋतू भूषण खंडूरी, रानीखेत से प्रमोद नैनवाल, जागेश्वर से मोहन सिंह मेहरा, लाल कुआं से मोहन सिंह बिष्ट, हल्द्वानी से जोगेंद्र पाल रौतेला, रुद्रपुर से शिव अरोड़ा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

निवर्तमान विधायक ऋतू भूषण खंडूरी को यमकेश्वर विधानसभा से बदल कर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया है। शैला रानी रावत को 2017 के चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया था परंतु वह चुनाव हार गई थीं। उनको पार्टी ने पुनः प्रत्याशी घोषित किया है। रुद्रपुर से तेज तर्रार निवर्तमान विधायक राजकुमार ठुकरालरान का के स्थान पर शिव अरोड़ा को प्रत्याशित बनाया गया है।

 

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.