August 18, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने श्री बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की।

देहरादून 19 अक्टूबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन व पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने बदरीनाथ धाम में विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित निर्माणदायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.