November 1, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित डुंग्री गांव चमोली का किया दौरा। अधिकारियों को दिए निर्देश।

देहरादून  22 अक्टूबर 2021,

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित डुंग्री गांव का दौरा कर अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने , तथा    पीड़ितों को किसी भी संसाधन की कमी न होने देने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन में लापता दो लोगों के परिजनों से भेंट करते हुए परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करेगी। उन्होंने डुंग्री गांव में आपदा से हुए नुकसान का जायजा भी लिया और अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि  पीड़ितों को  किसी भी संसाधन की कमी  न  होने दी जाए।

सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री सतपाल महाराज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डा. धनसिंह रावत भी मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.