August 18, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा के पर्यवेक्षण और अनुश्रवण के लिए कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को केदारनाथ धाम और सुबोध उनियाल को बद्रीनाथ धाम के लिये नामित किया है।

देहरादून 12 मई 2022,

चार धाम यात्रा में इस वर्ष उम्मीद से ज्यादा श्रद्धालुओं के उत्तराखंड पंहुचने पर शासन और प्रशासन के सामने अनेक चुनौतियां खड़ी हो गई है। चार धाम यात्रा के दौरान अभी तक 23 श्रद्धालुओं की आकस्मिक मौत हो गई है, जिसका संज्ञान लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने उत्तराखंड सरकार से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। इससे उत्तराखंड सरकार और शासन में चार धाम यात्रा को लेकर हलचल तेज हो गई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा को सुगम और सुविधायुक्त बनाए जाने के लिए सभी व्यवस्थाओं के पर्यवेक्षण और अनुश्रवण के लिए कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को केदारनाथ धाम और श्री सुबोध उनियाल को बद्रीनाथ धाम के लिये नामित किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में बैठक कर अधिकारियों को चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत किया जाए। शौचालयों में स्वच्छता सुनिश्चित की जाए।

“चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किन-किन बातों का ध्यान रखें, इस बारे में पर्यटन और स्वास्थ्य विभाग विस्तृत गाइडलाइन जारी करें। उत्तराखण्ड में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक यहां से अच्छा संदेश लेकर जाएं, यह हम सभी का दायित्व है।”

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.