June 23, 2026

यंग उत्तराखण्ड सिने अवार्ड 2022” कार्यक्रम में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के. एस. चौहान को सम्मानित किया गया।

देहरादून 01मई 2022,

दिल्ली: यंग उत्तराखण्ड संस्था द्वारा दिल्ली में आयोजित “यंग उत्तराखण्ड सिने अवार्ड 2022” कार्यक्रम में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के. एस. चौहान को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चौहान ने बताया कि, फिल्म शूटिंग हेतु उत्तराखण्ड उपयुक्त स्थल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सुंदरता के साथ फिल्म नीति से उत्तराखण्ड फिल्म शूटिंग का हब बन चुका है। यहाँ रोज़गार के साथ ही पर्यटन में भी वृद्धि हो रही है। हर साल यहाँ 250 से अधिक बॉलीवुड फिल्म, क्षेत्रीय फिल्में, वेब सीरीज और सीरियल की शूटिंग हो रही है।

श्री चौहान ने यह भी बताया कि हाल ही में अमिताभ बच्चन तथा बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार भी उत्तराखण्ड में अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। इन महानायकों ने प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता एवं उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी काफी सराहना की है। जो उत्तराखंड को सिनेमा क्षेत्र में गौरवान्वित करता है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.