June 24, 2026

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के देहरादून आगमन की तैयारियों को लेकर प्रशासन संवेदनशील।

देहरादून 01 दिसम्बर 2022 ,

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के देहरादून आगमन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन संवेदनशील है। जिलाधिकारी श्रीमति सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने देहरादून कलक्ट्रैट सभागार में बैठक आयोजित कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत दून विश्वविद्यालय का निरीक्षण भी किया है।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान चाक चौबन्ध व्यवस्था बनाने तथा कार्यक्रम स्थलों पर पूर्व में निरीक्षण करते हुए व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। । उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को समस्त कार्यक्रम स्थलों एवं फ्लीट के साथ चिकित्सकों की टीम उपकरण एवं एम्बुलेंस के साथ तैनात रखते हुए क्लोज डयूटी में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 72 घंटे पूर्व आरटीपीसीआर टेस्ट करने के निर्देश दिए।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर समस्त विभागों के अधिकारियों को मानक अनुरूप व्यवस्थाए करने के साथ ही पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को रूट प्लान तैयार करने तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.