June 24, 2026

” राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 17 अप्रैल”

देहरादून 01 अप्रैल 2023, ” राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस” 17 अप्रैल को 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर,किशोरियों को अल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। इसकी तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी सोनिका द्वारा देहरादून कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं अन्य शैक्षिक संस्थानों में बच्चों एवं किशोर,किशोरियों को दवाई उपलब्ध करवाने हेतु पल्स पोलियो की तर्ज पर माइक्रो प्लान बनाते हुए दवाईयां दी जांए। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में कोई भी बच्चा, किशोर एवं किशोरी दवाई खाने से वंचित न रहे इसके लिए जो बच्चे झुग्गी-झोपड़ी एवं बस्तियों में निवासरत बच्चों एवं किशोर/किशारियों को दवाई दी जाए। उन्होंने कार्यक्रम का वृहद्ध स्तर पर प्रचार-प्रसार करने तथा जनमानस को जागरूकता लाने तथा माता-पिता को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रो में बच्चों एवं किशोर/किशोरियों को अल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 संजय जैन ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 17 अप्रैल को स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, शैक्षिक संस्थानों में 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों, किशोर एवं किशोरियों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। आयोजन के दौरान छूटे हुए बच्चों को 20 अप्रैल को माॅप अप डे (सुरक्षित दिवस) के दिन टेबलेट खिलाई जाएगी।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 संजय जैन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 निधि, डाॅ0 प्रियंका सिंह, डाॅ0 गरिमा भट्ट, डाॅ0 प्रियंका गुसांई रावत, डाॅ0 शिखा कंडवाल, डाॅ0 विक्रम सिंह, डाॅ0 सीएस पाठक, डाॅ0 प्रदीप उनियाल, डाॅ0 प्रताप सिंह रावत, डाॅ0 विजय नैथानी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.