June 25, 2026

लाल कृष्ण आडवाणी के 95 जन्म दिवस पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दी शुभकामना ।

देहरादून 09 नवंबर 2021,

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में शुमार अग्रणी नेता लाल कृष्ण आडवाणी के 95 जन्म दिवस पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने उनके आवास में पहुंच कर शुभकामना दी है। श्री आडवाणी को चॉकलेट बेहद पसंद है, इसलिए उनके जन्मदिन पर इस साल भी चॉकलेट केक ही काटा गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने उनके साथ करीब आधा घंटा गुजारा। इस दौरान उन्होंने पुराने दिनों के दो-तीन किस्से सुनाए। याद किया कि संगठन के विस्तार के लिए कैसे वो और आडवाणी जी मिलकर काम करते थे। इस दौरान श्री आडवाणी चुप रहे। उन्होंने अंत में सिर्फ एक शब्द .. धन्यवाद ॓॔ बोला।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.