June 24, 2026

लोक पर्व हरेला पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौधारोपण किया।

देहरादून 16 जुलाई 2022,

उत्तराखंड: पर्यावरण संरक्षण , हरियाली और उत्तराखंड की संस्कृति का प्रतीक लोक पर्व हरेला पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के पास वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण को संस्कृति से जोड़ने वाले पारंपरिक लोक पर्व हरेला की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला पर्व के तहत एक माह तक पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक जिलों में नदियों, जल स्रोतों एवं गदेरों के पुनर्जीवन एवं संरक्षण की थीम पर कार्य किए जाएंगे। उत्तराखण्ड जैव विविधताओं वाला राज्य है, यहां का प्राकृतिक सौन्दर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है।

इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रमुख सचिव वन आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक , विनोद कुमार सिंघल, गढ़वाल कमिराजेश कुमारश्नर सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून डॉ.राजेश कुमार एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.