June 25, 2026

लोग सड़क बनाना मुश्किल बताते थे, वहां आज पहाड़ों पर रेल भी पहुंच रही है:अल्मोड़ा में बोले प्रधानमंत्री।

देहरादून 11 फरवरी 2022,

उत्तराखंड: अल्मोड़ा कुमांऊ मण्डल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का संकल्प लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा, लेकिन हमारे विरोधियों का फॉर्मूला है- ‘सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट’। उन्होंने कहा, उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश में कांग्रेस की यही नीति रही है – सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट’ ।

उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ,भाजपा पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव जीतेंगे। उन्होंने विपक्षियों पर हमला करते हुए कहा, उत्तराखंड के लोग कहते थे कि, पहाड़ों पर सड़कें बनाना आसान नहीं है, इसलिए यहां तो ऐसे ही चलना पड़ता है! लेकिन आज उत्तराखंड में चार धामों को जोड़ने के लिए ‘ऑल वेदर’ रोड पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा, जहां ये लोग सड़क बनाना मुश्किल बताते थे, वहां आज पहाड़ों पर रेल भी पहुंच रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा, उत्तर प्रदेश में कल पहले चरण के मतदान में बीजेपी के लिए जबरदस्त उत्साह का वातावरण रहा, बीजेपी पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर यूपी में भी चुनाव जीतने वाली है। उन्होंने कहा, मैं कल एक दिन में तीन राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और गोवा तक दौरा कर फिर आज अल्मोड़ा आया हूं। कल मैंने तीन राज्यों में भाजपा के प्रति जो उत्साह देखा वो अभूतपूर्व है।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.