June 24, 2026

सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में लगी आग: सुरक्षा कर्मियों ने आग को किया काबू।

देहरादून 03 मार्च 2022,

उत्तराखंड: देहरादून सुभाष रोड स्थित सचिवालय के मुख्यमंत्री कार्यालय में गुरुवार को एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना सामने आई है।  सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू  पा लिया था।  इसके साथ ही आग लगने की वजहों के जांच के आदेश दिए गए हैं।

सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लग गई। इस पर सचिवालय सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते एसी में आग लगी थी। मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन मौजूद थे।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.