June 25, 2026

हल्द्वानी में रामलीला मैदान में आयोजित की गई कांग्रेस की शंखनाद रैली।

देहरादून 11 नवंबर 2021,

हल्द्वानी: गुरुवार को हल्द्वानी में रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की शंखनाद रैली में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थकों ने शिरकत करी। मंच पर बैठने को लेकर यहां नेताओं की बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।

रैली को प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कुमाऊं के सभी विधायक, प्रदेश कांग्रेस के चारों कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व विधायक और सांसदों ने सम्बोधित किया ।

पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने रैली में कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबा नहीं सकती। सरकार समझ चुकी है कि पूरे राज्य में जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कुशासन से परेशान है। जनता ने मन बनाया है अब सरकार को उखाड़ फेंकना है।

कांग्रेस की शंखनाद रैली में व्यवधान डालने का आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्वराज आश्रम में एक घंटे का सांकेतिक मौन उपवास रखा था। उन्होंने भाजपा सरकार पर सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया था।

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.