June 24, 2026

होली का त्यौहार 18 मार्च और 19 मार्च को दो दिन मनाया जा सकता है।

देहरादून 13 मार्च 2022,

दिल्ली: होलिका दहन और रंगोत्सव मनाने के लिए ज्योतिषाचार्यों के अलग-अलग मत हैं। एक मत के अनुसार होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर होता है और रंगोत्सव प्रतिपदा तिथि मनाया जाता है। इनके अनुसार 17 मार्च को होलिका दहन और 18 मार्च को होलिकात्सव मनाया जाएगा। को। दूसरे मत के अनुसार होलिकात्सव उदया तिथि पर मनाया जाता है, इनके अनुसार 18 मार्च को होलिका दहन और 19 मार्च को होलिकात्सव मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के एकमत नहीं होने से होली का त्यौहार 18 मार्च और 19 मार्च को दो दिन मनाया जा सकता है।

होलिका दहन पूजा का शुभ मुहूर्त :-

होलिका दहन मुहूर्त – मार्च 17, 2022 रात्रि 9 बजकर 6 मिनट से लेकर रात्रि 10 बजकर 16 मिनट तक ।

अवधि – 01 घण्टा 10 मिनट।

रंगोंत्सव शुक्रवार, मार्च 18, 2022 को।

भद्रा पूंछ – मार्च 17, 2022 रात्रि 09 बजकर 6 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक।

भद्रा मुख – मार्च 17, 2022 रात्रि 10 बजकर 16 मिनट से लेकर 18 मार्च 2022 की दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.