June 25, 2026

ॠतु खंडूरी उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित।

देहरादून 26 मार्च 2022,

उत्तराखण्ड: ॠतु खंडूरी उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हो गई हैं। अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात ॠतु खंडूरी ने कहा कि, उत्तराखंड पंचम विधानसभा का निर्विरोध सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनने के लिए पक्ष और विपक्ष के सभी सम्मानित सदस्यों का आभार एवं धन्यवाद। अपने संपूर्ण क्षमताओं, उच्च से उच्च संसदीय आदर्शों और परंपराओं का निर्वहन करने का पूर्ण प्रयास करूंगी।

ॠतु खण्डूरी के निर्विरोध उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज का दिन राज्य के लिए ऐतिहासिक है, मातृशक्ति के रूप में हमें पहली महिला स्पीकर मिली है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.