Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
11 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत। - Separato Spot Witness Times
राज्य समाचार

11 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत।

देहरादून 2 फरवरी 2023,

(जि.सू.का) वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अवगत कराया है कि 11 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वाद निस्तारित किये जाने का लक्ष्य रखा है। राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के शमनीय वाद, धारा 138 एन.आई. एक्ट से सम्बन्धित वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर सम्बन्धित वाद, वैवाहिक/कुटुम्ब न्यायालयों के वाद (विवाह विच्छेद को छोड़कर), श्रम सम्बन्धित वाद, भूमि अर्जन के वाद, दीवानी वाद, राजस्व सम्बन्धित वाद, वेतन-भत्तों एवं सेवानिवृत्ति से सम्बन्धित वाद, घन वसूली से सम्बन्धित वाद, विद्युत एवं जलकर बिलों के मामलें (अशमनीय मामलों को छोड़कर) 12 अन्य ऐसे मामले जो सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित हो सके।

प्राधिकरण ने सूचित किया कि, जो पक्षकार अपने वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते है, वह सम्बंधित न्यायालय, जहाँ उनका मुकदमा लम्बित है, में स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से 10 फरवरी 2023 तक किसी भी कार्यदिवस में प्रार्थनापत्र देकर अपने वाद राष्ट्रीय लोक अदालत के लिये नियत करवा सकते हैं। उक्त लोक अदालत में आपसी रजामन्दी से वादों का निस्तारण किया जाता है तथा काफी कम खर्चे में व समय पर वाद निस्तारित हो जाते हैं, जिससे समाज का गरीब वर्ग भी अपने वादों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में निस्तारित कर लाभान्वित होते हैं। लोक अदालत में निस्तारित वादों में पक्षकारों को उनके द्वारा अदालत में किया गया न्याय शुल्क वापस हो जाता है तथा इसका फैसला अंतिम होता है।

 

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिन में लिए गए निर्णय।

Dharmpal Singh Rawat

किशोरी को दूसरे समुदाय का एक युवक और उसके दोस्तों ने दुष्कर्म के बाद की हत्या, दून के जंगल में फेंका शव

Dharmpal Singh Rawat

उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल ने देहरादून में अवैध अतिक्रमण हटाने संबंधी आदेश आयुक्त गढवाल मण्डल को दिए।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment