June 25, 2026

उत्तराखंड में सरकार गठन को लेकर दिल्ली में बैठक।

देहरादून 15 मार्च 2022,

दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हराकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेताओं और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के बीच में उत्तराखंड में नई सरकार गठन के लिए गहन मंथन चल रहा है। भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रदेश के संभावित मुख्यमंत्री दावेदारों को दिल्ली में बुला लिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा को लेकर केंद्रीय कार्य समिति की अहम बैठक हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तराखंड के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष और अन्य भाजपा नेता इस बैठक में शामिल थे। बैठक के तत्काल बाद ही उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिल्ली बुलाया गया है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि 19 मार्च को विधानमंडल दल की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें मुख्यमंत्री के नाम का चयन होगा और 20 मार्च को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह समारोह हो सकता है।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.