October 4, 2026

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी, और कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तराखंड में करेंगी वर्चुअल रैली।

देहरादून 30 जनवरी 202233

उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मथुरादत्त जोशी ने मीडिया को जानकारी दी है कि, कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी, और कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तराखंड कांग्रेस में ऊर्जा प्रदान करने के लिए वर्चुअल रैली करेंगे। इसके लिए पदाधिकारियों को उनके क्षेत्रों में पूर्ण तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।

वर्चुअल रैली के दौरान पहले प्रियंका गांधी 2 फरवरी को रैली करेंगी एवं इसके 3 दिन बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वर्चुअल रैली करने उत्तराखंड आयेंगे।

प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी, दोनों नेताओं की रैलियां को देहरादून से कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एक वर्चुअल स्टूडियो भी तैयार किया जा रहा है।

राहुल प्रियंका के अलावा पायलेट भी कल देहरादून कांग्रेस भवन से वर्चुअल रैली करेंगे और इससे पूर्व प्रेस वार्ता भी आयोजित की जाएगी।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.