August 8, 2026

कांग्रेस ने देश की आजादी से लेकर आज तक उसने हमेंशा देश की एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता के लिए अनेकों बलिदान दिये हैं:करन माहरा।

देहरादून 26 जुलाई 2022,

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने देहरादून के कालिन्दी एन्क्लेव में “कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद” कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस पार्टी कठिन दौर से गुजर रही है। ऐसे वक्त में भी कार्यकर्ता पार्टी से जुडे हुए हैं हमें उन्हें सम्मान देना है। कांग्रेस ने देश की आजादी से लेकर आज तक उसने हमेंशा देश की एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता के लिए अनेकों बलिदान दिये हैं।

सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने कांग्रेस के इसी स्वर्णिम इतिहास और नीतियों को आगे बढ़ाने का काम किया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समाज के सभी सम्प्रदायों को सद्भाव प्रदान करने वाली पार्टी के रूप में जानी जाती है। विपक्ष के लोग ’’कांर्ग्रेस मुक्त भारत‘‘ का आह्नवान करते हैं जो उनकी हिटलरी मानसिकता को दर्शाता है, क्योंकि हिटलर ने भी जर्मनी में ठीक इसी तरह से यहूदियों से मुक्त करने का आह्नवान किया था, एक विचारधारा की हत्या करने का आह्नवान ठीक उसी मानसिकता का परिचायक है। आप कांग्रेस विचारधारा के पोषक एवं संवाहक हैं, तो क्या आपके और हमारे लिए इस देश में रहने का हमारा मौलिक अधिकार वे समाप्त करना चाहते हैं। कांग्रेस के रक्षक होने के नाते इस मानसिकता के खिलाफ समय की आवश्यकता को देखते हुए हमें तन-मन-धन से खड़ा होना है।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, धर्मपाल सोनकर, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गौतम सोनकर, पार्षद जगदीश धीमान, जितेन्द्र तनेजा, ब्लाक अध्यक्ष अल्ताफ, दीवान सिंह बिष्ट, प्रिया थापा, देवकी, अंजू भारती, आशीष देसाई, विनीत कुमार, कैलाश बाल्मीकि, सलीम, काजी भाई, अभिषेक तिवारी, लक्की राणा, नेहा आनन्द, नितन रावत, सोनू हसन, सुशीला शर्मा, बिट्टू, संजय शर्मा, राजकुमार, रामन आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन कुलदीप जखमोला ने किया। कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पार्टी संगठन की मजबूती तथा पार्टी की आगामी रणनीति पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.